शिक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 जनवरी 2013

Veer Bahadur Singh Purvanchal University, Jaunpur

मुख्य परीक्षा सत्र 2012-13 के आवेदन पत्र आनलाइन भरे जाने की व्यवस्था-----

1. बिना विलम्ब शुल्क के परीक्षा आवेदन पत्र अपलोड करने हेतु निर्धारित तिथिया - 20 दिसम्बर 2012 से 15 जनवरी 2013 तक।

2. बिना विलम्ब शुल्क के अपलोड किये गये परीक्षा आवेदन पत्रों में संशोधन/त्रुटि निवारण हेतु निर्धारित तिथियां -16 जनवरी 2013 से 20 जनवरी 2013 तक।

3. रु.500/- प्रतिछात्र विलम्ब शुल्क के साथ आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र अपलोड करने हेतु निर्धारित तिथियां -16 जनवरी 2013 से 25 जनवरी 2013 तक।

4. विलम्ब शुल्क के साथ अपलोड किये गये आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्रों में संशोधन /त्रुटि निवारण हेतु निर्धारित अन्तिम तिथि - 30 जनवरी 2013 तक।

5. परीक्षा आवेदन पत्रों की हार्डकापी नामिनल रोल सहित एवं बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करने हेतु निर्धारित तिथियां -16 जनवरी 2013 से 05 फरवरी 2013 तक।

आवेदन पत्र आनलाइन भरे
http://www.vbspuonline.net/

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

म.प्र. के निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2012-13 में प्रवेश

  बीएड के लिए 10 से 26 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शुल्क 5250 रूपए निर्घारित किया गया है। आवेदक न्यूनतम 50 कॉलेजों का चयन कर सकता है। बीएड कॉलेजों में इस बार अन्य प्रदेशों के केवल 25 फीसदी विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। कॉलेजों को 75 प्रतिशत सीटें मप्र के छात्रों से भरना होंगी।कॉलेज आवंटन (ऑनलाइन काउंसलिंग) के समय आवेदक को 20 हजार रूपए संबंधित कॉलेज के नाम से बैंक ड्राफ्ट अग्रणी महाविद्यालय में जमा करना होगा।
 पंजीयन बाद दस्तावेजों का सत्यापन 28 तक कराना होगा। प्रथम चरण में प्रवेश आवंटन की सूची 4 फरवरी को प्रकाशित होगी। चार से 10 फरवरी तक शुल्क भुगतान होगा।

अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

शनिवार, 5 जनवरी 2013

उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे वे छात्र जो 12 वीं कक्षा में 80% अंक प्राप्त किए हों और उनकी पारिवारिक आय 4.5 लाख वार्षिक से कम हो,आवेदन कर सकते है। अन्तिम तिथि 31.01.2013 है।

 आवेदन पत्र और अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।
http://upmsp.nic.in/mhrd%20guidelines-collegestdnts.pdf

शुक्रवार, 16 नवंबर 2012

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) : प्रवेश पत्र

यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को नहीं भेजे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति 'हार्ड कॉपी' जमा करने वालों को वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र देखना होगा। अगर किसी ने गलती से 'हार्ड कॉपी' के साथ प्रवेश पत्र भी जमा कर दिया है तो वे दोबारा प्रवेश पत्र की प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें। जिनकी 'हार्ड कापी' जमा नहीं होगी उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि यूजीसी  नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर थी। आवेदन की डाउनलोड प्रति अन्य प्रपत्रों के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तय की गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची 20 दिसंबर तक वेबसाइट पर डाल दी जाएंगी। अभ्यर्थी रोलनंबर के अनुसार अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं। परीक्षा 30 दिसंबर को होगी।

मंगलवार, 13 नवंबर 2012

यूजीसी-नेट परीक्षा-जून 2012 के प्रश्न पत्र

Question Papers of NET Exams - June 2012
यूजीसी-नेट परीक्षा-जून 2012 के प्रश्न पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप  यूजीसी-नेट परीक्षा-जून 2012 के 90 से अधिक विषयों के तीनों(paper-1,paper-2,paper-3) प्रश्न पत्र देख सकते हैं।
UGC-NET Question Papers June2012
यूजीसी-नेट परीक्षा के पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए नीचे  लिंक पर क्लिक करें।
UGC-NET syllabus

यूजीसी-नेट(दिसम्बर 2012) के लिए ऑनलाइन आवेदन

यूजीसी-नेट(दिसम्बर 2012) के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अन्तिम तिथि 16.11.12 है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें और नमूना(Demo) देखें-

http://www.ugcnetonline.in/how_to_apply_for_NET1.php
परक्षा तिथि तथा  अन्तिम तिथि जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें -
http://ugcnetonline.in/dates.php
ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें - http://ugcnetonline.in/profile_id.php

 

सोमवार, 12 नवंबर 2012

उ.प्र. बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2012 तृतीय काउंसलिंग कार्यक्रम:

उ.प्र. बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2012 तृतीय काउंसलिंग कार्यक्रम:-
उ.प्र. बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2012 की तृतीय काउंसलिंग निजी कालेजों में प्रवेश के लिए न्यायालय के आदेश से की जा रही है। काउंसलिंग सामान्य रैंक के अनुसार दि.17.11.2012 से दि.21.11.2012 तक पूर्व निर्धारित छः केन्द्रों पर होगी। सामान्य रैंक की जानकारी करने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नम्बर  प्रविष्ट करके submitt पर क्लिक करें।
http://www.upbed2012.in/result2012/bedent_roll_main_2012_1.asp

उ.प्र. बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2012 तृतीय काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी के लिए  नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें ।
http://www.upbed2012.in/pdf/adv_bed_confirmation_10_11_12.pdf

उ.प्र. के  बी.एड. कालेज की सूची  के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें। http://www.upbed2012.in/pdf/list_of_collages.pdf
खाली सीटों तथा अन्य जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
http://www.upbed.nic.in/
 उ.प्र. बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2012 की तृतीय काउंसलिंग में सामान्य रैंक 250001 से 270000 तक की  काउंसलिंग होगी।

रविवार, 11 नवंबर 2012

उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे वे छात्र जो पिछली कक्षा में 55% अंक प्राप्त किए हों और उनकी पारिवारिक आय 75000 वार्षिक से कम हो,आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन नीचे  क्लिक कर के देख सकते हैं।
http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20121111a_019185002&ileft=285&itop=746&zoomRatio=130&AN=20121111a_019185002
अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।
http://upgov.nic.in/

बुधवार, 7 नवंबर 2012

JEE Main Exam-2013

जेईई , मुख्य परीक्षा-2013
संयुक्त प्रवेश परीक्षा(एडवान्स)-2013 की परीक्षा के पहले अभ्यर्थीयों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा(मुख्य)-2013 में बैठना होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा(मुख्य)-2013 के परीक्षा परिणाम के 150000 रैंक तक के अभ्यर्थीयों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा(एडवान्स)-2013  में बैठने का अवसर मिलेगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा(मुख्य)-2013 (JEE Main Exam-2013) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनाँक 8.11.2012 से उपलब्ध होगा।
ऑनलाइन आवेदन यहाँ करें-
jeemain2013/Online/ApplicationForm
अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
http://jeeadv.iitd.ac.in/
इसे भी देखें-
http://jeeadv.iitd.ac.in/JEE2012/jee2013.php
http://jeemain.nic.in/jeemain2013/Welcome.aspx

रविवार, 28 अक्टूबर 2012

कन्या विद्या धन योजना

Kanya vidya dhan yojana
कन्या विद्या धन योजना के तहत हाईस्कूल पास छात्राओं को अब 30 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के लिए बीपीएल परिवारों की लड़कियां ही पात्र होंगी। कन्या विद्या धन योजना के लिए प्रत्येक जिले के प्रमुख हिंदी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया गाया है। छात्राओं ने जिस विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा पास की होगी, आवेदन पत्र वहां के प्रधानाचार्य से संस्तुति एवं अग्रसारित कराने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा।आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है।
विज्ञापन यहाँ देखें।
 http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20121026a_009190001&ileft=-3&itop=877&zoomRatio=130&AN=20121026a_009190001

गुरुवार, 25 अक्टूबर 2012

उ.प्र. सी.पी.एम.टी. प्रवेश परीक्षा-2012 दूसरी काउंसलिंग कार्यक्रम

उ.प्र. सी.पी.एम.टी. प्रवेश परीक्षा-2012 दूसरी काउंसलिंग कार्यक्रम:-
उ.प्र.सी.पी.एम.टी.  प्रवेश परीक्षा-2012 की दूसरी काउंसलिंग Sc. तथा OBC अभ्यर्थीयों के लिए की जा रही है। काउंसलिंग सामान्य रैंक के अनुसार दि.29.10.2012 को पंजीकरण तथा दि.30.10.2012 को  काउंसलिंग  निर्धारित केन्द्र पर होगी। अधिक जानकारी के लिए दैनिक जागरण, जौनपुर ( दि.24.10.12 का पृष्ठ-19) देखें।

दैनिक जागरण

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012

बीटीसी प्रशिक्षण- 2012 हेतु आनलाइन आवेदन पत्र

UP BTC 2012Recruitment-Application form
 बीटीसी ट्रेनिंग सत्र 2012 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने निवास के जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आवेदन करना होगा। प्रदेश के उन जिलों, जहां स्थापित डायट को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से बीटीसी सीटों की मान्यता प्राप्त नहीं है या वे नवसृजित जिले जिनमें डायट की स्थापना नहीं हो सकी है, उनमें रहने वाले अभ्यर्थी अपने निवास से संबंधित उस जिले में आवेदन करेंगे, जिस अविभाजित पूर्व/मूल जिले का वह हिस्सा है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
BTCMANUAl/VIGYAPTIBTC2012
अथवा
BTCMANUAl/Instruction
आवेदन पत्र भरने से पहले नियम तथा निर्देशों को ठीक से पढ़ लें।

ऑनलाइन फार्म जमा करने का कार्य तीन चरण में विभाजित है -
1- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) । (दि.10.10.12 सेदि.01.11.12 तक)
पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें
2- ई-चालान से निर्धारित शुल्क  जमा करना।रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें एवं उसके आधार पर केवल स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के  किसी भी शाखा में जाकर आवेदन शुल्क जमा करें। (दि.12.10.12 से दि.06.11.12 तक)
e-चालान फार्म के लिए यहाँ क्लिक करें
3- आनलाइन आवेदन पत्र भरना। ई-चालान से आई.डीं प्राप्त करके आवेदन पत्र भरें। (दि.16.10.12 से दि.11.11.12 तक)
आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें

आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें। आवेदन पत्र,  ई-चालान तथा पंजीकरण फार्म अपने पास सुरक्षित रखें।


इसे भी देखें-
कन्या विद्या धन योजना हाईस्कूल पास को भी !

रविवार, 30 सितंबर 2012

B.Ed. Exam Result-2012 : Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith, Varanasi

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ , वाराणसी से सम्बद्ध बीएड कालेजों का परीक्षाफल आ गया है।  परीक्षाफल देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
B.Ed Exam Result-2012 

सोमवार, 17 सितंबर 2012

Primary School Teacher Transfer List - 2012-13

उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद् में लगभग 18000 शिक्षकों-शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण किया गया है। स्थानान्तरण की तीन सूची जारी की गई है। जिसे नीचे दिए गये लिंक पर देख सकते हैं।

List-1
List-2
List-3
List-4

रविवार, 16 सितंबर 2012

रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर-लिखित परीक्षा का 4882 पदों का परिणाम

 रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर की Employment Notice No : NER/RRC/D/2/2010 दि.15.12.2010 का लिखित परीक्षा का 4882 पदों का परिणाम आ गया है। इसमें 13341 अभ्यर्थी सुयोग्य पाये गये हैं। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा दि. 15.10 .2012 से 31.10.2012 तक वाराणसी  मण्डल   में होगी।
अधिक जानकारी के लिए 15.9.2012 का दैनिक जागरण जौनपुर (पृष्ठ -7)देखें।
सूचना वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

http://www.ner.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=1&id=0,7,288,366












































































 

गुरुवार, 13 सितंबर 2012

ITI Exam Result-2012 : व्यावसायिक शिक्षा परिषद् उ.प्र.

ITI Exam Result-2012 : व्यावसायिक शिक्षा परिषद् उ.प्र. का परीक्षा परिणाम तथा उत्तर पत्रक देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

http://www.result.updte.org/

बुधवार, 5 सितंबर 2012

V.B.S. Purvanchal University, Jaunpur - Results B.A., B.Sc., B.Com., M.A., M.Sc.......

  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।  रिजल्ट  देखने के लिए नीचे लिंक पर कलिक करें।

http://results.vbspuonline.net/

रविवार, 2 सितंबर 2012

डाक सहायक/छंटाई सहायक भर्ती परीक्षा-2012

   डाक सहायक/छंटाई सहायक भर्ती परीक्षा-2012 । डाक विभाग आवेदनकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 3 सिंतबर से फॉर्म को डाउनलोड करने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। अभ्यर्थी अब डाक विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र  डाउनलोड करके, परीक्षा शुल्क 250 रूपये (अनु.जाति/अनु.जन जाति 50 रूपये) डाकघर में जमा करके शुल्क रसीद  के साथ आवेदन पत्र  जमा करें।


http://www.indiapost.gov.in/About_us_Hindi.aspx

 अभ्यर्थी को डाक विभाग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी, जिसके चौबीस घंटे के भीतर फॉर्म अभ्यर्थी के मेल बॉक्स में पहुंच जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी उसे भरकर प्रिंट आउट निकाल सकता है। इसके बाद अभ्यर्थी को डाक विभाग से पचास रुपये का यूसीआर (काउंटर से एक रसीद मिलेगी) व दो सौ रुपये का पोस्टल आर्डर फॉर्म के साथ संलग्न कर स्पीड पोस्ट करना होगा। साथ ही आवेदन पत्र के ऊपर मुद्रित सात अंकों वाले यूनिक पंजीकरण संख्या शुल्क की रसीद के पीछे अवश्य लिखनी होगी।

शनिवार, 25 अगस्त 2012

CTET-2012 (केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा-प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक)

   केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा-प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरा जा रहा है।  ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 31.8.2012 है। भरे हुए ऑनलाइन आवेदन-पत्र की प्रिन्ट आउट निकालकर भेजने की अन्तिम तिथि 07.9.2012 है। परीक्षा नवम्बर माह में होगी।
  ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Online/ApplicationForm
 अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।
http://ctet.nic.in/ctetnov2012/online/instruction.aspx

सोमवार, 20 अगस्त 2012

रेलवे में 'ग्रुप डी' की भर्ती, इलाहाबाद

रेलवे में 'ग्रुप डी' की भर्ती : रेलवे भर्ती सेल, इलाहाबाद को 1965 सहायक प्वाइंट्समैन, पोर्टर, अनुचर एवं पोर्टर, सफाईवाला,
 ट्रैकमैन, हेल्पर आदि की आवश्यकता है।
अंतिम तिथि - 30.9.12 
अधिक जानकारी के लिए 11-17 अगस्त का रोजगार समाचार देखें।

http://jobs.hinkhoj.com/job

कुल पेज दृश्य

हिन्दी वेब