रविवार, 18 नवंबर 2012

उत्तर प्रदेश में महिला हेल्पलाइन शुरू : 1090 टोल फ्री नंबर

उत्तर प्रदेश में  महिला उत्पीड़न रोकने के लिए शासन ने 1090 नंबर( टोल फ्री) से महिला हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें महिलाओं के उत्पीड़न में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस टोल फ्री नंबर की विशेषता यह है कि यह नंबर सभी मोबाइल नेटवर्कों पर कार्य करेगा। पीड़ित महिलाएं किसी भी समय उपलब्ध टोल फ्री नंबर 1090 पर अपनी समस्याएं बता कर पुलिस की सहायता ले सकती हैं। इस टोल फ्री नंबर 1090  पर मोबाइल  कॉल करके महिला से छेड़छाड़ करने वालों की भी शिकायत दर्ज की जाएगी। इस नंबर पर फोन रिसीव करने के लिए कोई महिला ही नियुक्त की जाएगी। इससे महिलाएँ निःसकोच अपनी बात कह सकती हैं। इसके लिए बाकायदा अफसरों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने इस योजना का सही रूप में पालन नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई करायी जाएगी। बाकायदा इसकी समीक्षा खुद मुख्यमंत्री करेंगे। थानों पर पीड़ितों के साथ हो रही अभद्रता और बढ़ रहे भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भी प्रदेश शासन को भेजी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

कुल पेज दृश्य

हिन्दी वेब